Monday, July 12, 2021

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना: Apply Online | Medhavi Chhatra Yojana

 मध्य प्रदेश मेधावी विधार्थी योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana Apply | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना  रजिस्ट्रेशन

नमस्कार दोस्तों | आज हम आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | दोस्तों आप सभी जानते हैं कि देश में बहुत से छात्रों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है| जिस कारण वह अपनी शिक्षा सुचारू नहीं रख पाते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आगे नहीं बढ़ पाते हैं | दोस्तों मध्य प्रदेश की सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का शुभारंभ किया है| जिसके द्वारा छात्र अपनी शिक्षा को सुचारू  रखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे| दोस्तों आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको इस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| कृपया यह जानकारी प्राप्त करने हेतु आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े|


मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना Registration

दोस्तों मुख्यमंत्री जी नहीं यह योजना मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की है| इस योजना के तहत छात्र को 12वीं कक्षा में 70% अंक से पास होना अनिवार्य है या फिर 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो तो वह छात्र मेधावी छात्र की श्रेणी में आएंगे और सरकार इन छात्रों की स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क प्रदान करेगी यदि आप इस योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं| तो आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा और यह आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाना है इस योजना में सरकार पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी|

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के उद्देश्य

दोस्तों इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं और पढ़ने लिखने में अच्छे हैं उन छात्रों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है |जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके और स्नातक स्तर की पढ़ाई को जारी रख सके और छात्र पढ़ाई करके शिक्षा हासिल करके उन्नति के मार्ग पर चल सके और अपना भविष्य उज्जवल कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें|

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना  के मुख्य लाभ

  • दोस्तों इस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा|
  •  वह विद्यार्थी मेधावी छात्र होने चाहिए |
  • मध्य प्रदेश राज्य के जिन विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% अंक या उससे अधिक प्राप्त किए हैं तो उनकी पढ़ाई का खर्चा मध्य प्रदेश की सरकार उठाएगी|
  • दोस्तों जिन छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई या आईसीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन छात्रों की स्नातक की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी|
  • इस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत छात्र शासकीय मेडिकल इंजीनियरिंग मैनेजमेंट लो और निजी क्षेत्र के चिन्हित सभी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेकर सरकार से शिक्षण शुल्क प्राप्त कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई को सुचारू रख सकते हैं|

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की पात्रता

  • दोस्तों  मध्य प्रदेश के जो छात्र और छात्राओं ने 12 वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने पर मध्य प्रदेश  सरकार फीस का भुगतान करेगी।
  • मध्यप्रदेश में मेधावी   छात्र  योजना  के तहत विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है|
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के लाभ लेने के लिए छात्रों को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत  स्नातक की डिग्री के पूरा होने के बाद छात्रों को 2 साल तक सरकारी कर्मचारी के रूप में काम करना पड़ेगा।
  • लाभार्थियों छात्रों को सरकार के साथ 10 लाख का बांड करना होगा|
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना mp का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता की वार्षिक आय प्रतिवर्ष 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। तभी वह छात्र इस योजना के पात्र बन सकते हैं |

एमपी राशन कार्ड लिस्ट 2021

मध्य प्रदेश मेधावी विधार्थी योजना के दस्तावेज़

दोस्तों मध्यप्रदेश मेंधावी विद्यार्थी योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है| इन दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है|

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • 10 वीं कक्षा मार्क शीट
  • 12 वीं कक्षा अंक पत्र
  • कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • दोस्तों आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा|
  • आप आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा |
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • इस ऑप्शन में से आपको ट्रेक योर एप्लीकेशन स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • is ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा |
  • इस पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी है|
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको शो माय एप्लीकेशन के बटन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन  की स्थिति आ जाएगी|

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए कोर्स कौन-कौन से हैं इसकी सूची देखने की प्रक्रिया

  • दोस्तों आपको सबसे पहले इस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
  • इस होम पेज पर आपको कोर्सेज का ऑप्शन दिखाई देगा|
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा|
  • इस पेज पर आपको कोर्सेज की पूरी सूची दिखाई देगी|
  • आप अपनी इच्छा अनुसार अपने कोर्स को सेलेक्ट कर सकते हैं|
Read more other info : Click here


No comments:

Post a Comment